अगस्त की सूची का सबसे बड़ा नाम Dying Light 2 Stay Human: Reloaded Edition है। इस संस्करण में बेस गेम के साथ Bloody Ties DLC और लॉन्च के बाद जारी किए गए बड़े अपडेट शामिल हैं। इनमें Guns Update भी शामिल है ।
यह एक फर्स्ट-पर्सन ओपन-वर्ल्ड एक्शन RPG है, जिसमें खिलाड़ी ज़ॉम्बी से घिरे शहर में पार्कौर की मदद से घूमते हैं, संक्रमित और मानव दुश्मनों से लड़ते हैं और ऐसे फैसले लेते हैं जो दुनिया को प्रभावित करते हैं। गेम में अधिकतम चार खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन को-ऑप भी मौजूद है ।
लॉन्च के समय इसे PS5 पर 76 और PC/Xbox पर लगभग 77–79 का Metacritic स्कोर मिला था। समीक्षकों ने पार्कौर, कॉम्बैट और बड़े खुले संसार की तारीफ की, लेकिन कहानी को पहले Dying Light की तुलना में कमजोर माना । बाद के पैच और अपडेट्स के बाद गेम का अनुभव काफी बेहतर हुआ है, और Reloaded Edition को इसका अधिक पूर्ण संस्करण माना जाता है ।
Untitled Goose Game बनाने वाले स्टूडियो House House की Big Walk एक फर्स्ट-पर्सन को-ऑप पज़ल एडवेंचर है । इसमें 2 से 12 खिलाड़ी ऑनलाइन एक रहस्यमय द्वीप की खोज कर सकते हैं। हालांकि, इसमें लोकल या काउच को-ऑप मोड नहीं है ।
इस गेम का सबसे खास हिस्सा इसका proximity chat सिस्टम है। यानी आपके किरदारों के बीच की दूरी के हिसाब से आवाज़ सुनाई देती है। खिलाड़ियों को साथ मिलकर पर्यावरणीय पहेलियां सुलझानी होंगी, रहस्य खोजने होंगे और बास्केटबॉल जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा लेना होगा ।
Big Walk का PS Plus Essential में शामिल होना इसलिए भी खास है क्योंकि यह डे-वन रिलीज़ के तौर पर उपलब्ध हो रही है—इस स्तर की सदस्यता में ऐसा अपेक्षाकृत कम देखने को मिलता है ।
तीनों गेम्स में इसकी आलोचनात्मक प्रतिक्रिया सबसे मजबूत रही है। इसे PS5 पर 86 और PC पर 93 का Metacritic स्कोर मिला है । समीक्षकों ने इसे शानदार को-ऑप गेम बताते हुए इसकी संवाद-केंद्रित डिजाइन, रचनात्मक पहेलियों और हल्के-फुल्के माहौल की प्रशंसा की है ।
जर्मन स्टूडियो rose-engine की Signalis उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्हें पुराने दौर का तनावपूर्ण सर्वाइवल हॉरर पसंद है । इसमें आप Elster नाम की तकनीशियन Replika यानी एंड्रॉयड का किरदार निभाते हैं, जो एक सुनसान और दुर्घटनाग्रस्त अंतरिक्षयान में जागती है।
गेम में सीमित इन्वेंटरी, कम संसाधन, कठिन पहेलियां और लगातार बना रहने वाला कॉस्मिक हॉरर माहौल है। इसकी शैली Silent Hill और Resident Evil जैसे क्लासिक हॉरर गेम्स से प्रेरित है ।
PS4 संस्करण का Metacritic स्कोर 80 और OpenCritic औसत 82 है। खिलाड़ियों ने इसे 8.7 का यूज़र स्कोर दिया है । Steam पर 33,600 से अधिक समीक्षाओं में इसकी 97% सकारात्मक रेटिंग है । Signalis ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें Fear Fest: Horror Games Awards 2023 का Best Narrative पुरस्कार भी शामिल है । इसे आधुनिक सर्वाइवल हॉरर क्लासिक के रूप में काफी सराहा गया है ।
6 अगस्त 2026 से सभी PS Plus सदस्य MARVEL Tōkon: Fighting Souls PlayStation Plus Pack भी दावा कर सकेंगे । यह फ्री-टू-प्ले फाइटिंग गेम MARVEL Tōkon: Fighting Souls के लिए मुफ्त कॉस्मेटिक कंटेंट पैक है।
अगर आपने जुलाई 2026 की Essential गेम्स अभी तक अपनी लाइब्रेरी में नहीं जोड़ी हैं, तो यह काम 4 अगस्त 2026 से पहले कर लें । जुलाई की सूची में ये गेम्स शामिल हैं:
4 अगस्त को अगस्त की लाइनअप उपलब्ध होने के बाद जुलाई की ये गेम्स दावा करने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।