लेकिन अब एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है। कंपनियों को एहसास हो रहा है कि AI हर समस्या का हल नहीं है। सर्वे के अनुसार, 55% एक्सक्यूटिव AI की वजह से की गई छंटनी पर पछता रहे हैं । Robert Half के आंकड़ों के मुताबिक, 29% कंपनियां उन्हीं पदों पर दोबारा भर्ती कर रही हैं । Gartner का पूर्वानुमान है कि 50% कंपनियां 2027 तक ग्राहक सेवा के लिए फिर से कर्मचारी रखेंगी ।
यह भर्ती अक्सर 'चुपके से' (Quiet Rehiring) हो रही है और कई बार कम वेतन पर या ऑफशोर (दूसरे देशों में) की जा रही है । आलोचकों का कहना है कि कई कंपनियां AI को सिर्फ 'बहाना' बनाती हैं, ताकि लागत कटौती के लिए छंटनी को सही ठहराया जा सके ।