स्मिथ, जो 2015 से Meta के साथ थीं और इससे पहले Threads जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्रोडक्ट हेड थीं, को 'AI for Work' पहल के तहत आंतरिक AI टूल्स को 'Metamate' नाम के एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म में बदलने का काम सौंपा गया था। उनका इतनी जल्दी जाना इस बात का संकेत है कि कंपनी का बड़ा AI पुनर्गठन उतना सहज नहीं चल रहा है जितना उम्मीद थी। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके इतने कम समय में पद छोड़ने के पीछे या तो भूमिका का दायरा स्पष्ट नहीं था, या फिर काम का दबाव बहुत ज्यादा था।
Meta वर्तमान में एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है, जिसे 'एजेंट ट्रांसफॉर्मेशन एक्सेलेरेटर' का नाम दिया गया है। इसका मकसद कंपनी के सभी कामों में AI को केंद्र में रखना है। इसी के तहत Meta ने अपने 10% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है और 7,000 कर्मचारियों को AI से जुड़ी नई इकाइयों में भेजने की योजना बनाई है। इसी पुनर्गठन का हिस्सा था 'AI for Work' प्रोजेक्ट, जिसका नेतृत्व स्मिथ कर रही थीं।
स्मिथ का जाना सिर्फ एक घटना भर नहीं है। यह Meta के AI ट्रांसफॉर्मेशन की योजना पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर किसी लंबे समय से काम कर रहे और भरोसेमंद अधिकारी को दी गई अहम जिम्मेदारी इतनी जल्दी छोड़नी पड़ी, तो इससे कंपनी के बाकी AI प्लान की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया या उन्हें जाने के लिए कहा गया। Meta के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। स्मिथ ने कहा है कि वह ट्रांजिशन में मदद के लिए कुछ समय और रुकेंगी। लेकिन सवाल यह है कि अगर AI ट्रांसफॉर्मेशन का नेतृत्व करने वाली एक्जीक्यूटिव ही एक क्वार्टर भी अपनी भूमिका में नहीं टिक पाई, तो इस योजना की सफलता पर क्या भरोसा किया जा सकता है?