इन कंपनियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि बहुत कड़े अमेरिकी नियम उलटा असर डाल सकते हैं—यूजर्स और डेवलपर्स चीनी AI प्रणालियों की ओर जा सकते हैं और अमेरिका की तकनीकी प्रतिस्पर्धा कमजोर हो सकती है ।
Open-Weight मॉडल ऐसे AI सिस्टम होते हैं जिनके प्रशिक्षित पैरामीटर डाउनलोड किए जा सकते हैं। यूजर्स इन्हें देख, संशोधित और अपने सर्वर या कंप्यूटिंग ढांचे पर चला सकते हैं । यही विशेषता इन्हें पूरी तरह बंद या closed मॉडल से अलग बनाती है।
पत्र पर Microsoft, IBM, Hugging Face, Mistral, Dell, Andreessen Horowitz, Y Combinator और Linux Foundation समेत कुल 25 कंपनियों और संगठनों ने हस्ताक्षर किए। Nvidia के CEO Jensen Huang ने इसे X पर साझा किया—यह उनका प्लेटफॉर्म पर पहला पोस्ट बताया गया। उन्होंने लिखा कि दुनिया को “frontier closed models” और “frontier open models”, दोनों की जरूरत है ।
प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं: Palantir और अन्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े हस्ताक्षरकर्ताओं ने चेताया कि व्यापक सीमाएं उस अमेरिकी AI इकोसिस्टम को कमजोर कर सकती हैं, जो व्यावसायिक नवाचार के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े उपयोगों को भी समर्थन देता है ।
पारदर्शिता सुरक्षा का रास्ता हो सकती है: पत्र के मुताबिक, Open-Weight मॉडलों की जांच जब बड़ा डेवलपर समुदाय कर सकता है, तो कमजोरियों की पहचान और AI सुरक्षा से जुड़ा शोध तेजी से आगे बढ़ सकता है। कंपनियों ने openness को AI safety की “सबसे महत्वपूर्ण राहों” में से एक बताया ।
केवल बंद मॉडलों पर निर्भर रहना अपने-आप सुरक्षित नहीं है: हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि बंद मॉडल भी हैक हो सकते हैं, उनका दुरुपयोग हो सकता है या वे ऐसी तरह से विफल हो सकते हैं जिसे बाहरी लोग पहचान न पाएं ।
जल्दबाज़ी में बनाए गए नियम प्रतिस्पर्धा रोक सकते हैं: कंपनियों ने blanket ban के बजाय सार्वजनिक कंप्यूटिंग संसाधनों तक अधिक पहुंच, साझा ट्रेनिंग और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा स्पष्ट सुरक्षा दिशानिर्देशों का समर्थन किया ।
इस पत्र पर OpenAI और Anthropic के हस्ताक्षर नहीं थे। दोनों प्रमुख कंपनियां मुख्य रूप से closed-model AI सिस्टम विकसित करती हैं ।
यह पत्र ऐसे समय आया जब वॉशिंगटन में इस बात पर बहस चल रही थी कि चीनी AI लैब्स पर अमेरिकी बौद्धिक संपदा चुराने और Open-Weight मॉडलों के जरिए अमेरिकी frontier AI सिस्टमों की बराबरी की दिशा में तेजी से बढ़ने के आरोपों का जवाब कैसे दिया जाए ।
कुछ ट्रंप प्रशासन अधिकारियों ने संकेत दिया था कि चीनी कंपनियों को Open-Weight AI से मिल रहे लाभ के कारण इस तरह के मॉडलों के वितरण पर कार्रवाई की जा सकती है । रिपोर्टों के अनुसार, प्रशासन चीनी Open-Weight मॉडलों पर प्रतिबंध लगाने और Kimi K3 बनाने वाली कंपनी Moonshot AI पर संभावित प्रतिबंधों पर भी विचार कर रहा था। Kimi K3 को दुनिया का सबसे शक्तिशाली Open-Weight AI मॉडल बताया गया है ।
टेक कंपनियों ने इस रणनीति को चुनौती दी। उनका तर्क है कि यदि अमेरिका अपने Open-Weight मॉडलों पर रोक लगाता है, तो सहयोगी देशों और तटस्थ बाजारों के डेवलपर्स चीनी विकल्पों—जैसे DeepSeek के ओपन मॉडल—की ओर जा सकते हैं । इससे चीन के AI इकोसिस्टम को कमजोर करने के बजाय वह और मजबूत हो सकता है।
इसलिए पत्र का मूल संदेश यह है कि अमेरिका को AI दौड़ जीतने के लिए तकनीक को सीमित करने के बजाय तेज नवाचार और व्यापक पहुंच पर जोर देना चाहिए । हस्ताक्षरकर्ताओं ने लिखा, “अमेरिका का AI नेतृत्व किसी एक frontier AI मॉडल से नहीं, बल्कि इस बात से तय होगा कि वह ऐसा मजबूत और खुला इकोसिस्टम बनाता है या नहीं, जो हर क्षेत्र तक पहुंच सके” .