रॉकस्टार ने हीस्ट से पहले एक प्री-लॉन्च इवेंट 'Fine Art Collector Program' लॉन्च किया है जो 18 जून से 13 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस प्रोग्राम के तहत कुल GTA$15,00,000 तक का बोनस कैश और एक्सक्लूसिव आइटम मिलेंगे :
| टीयर | आवश्यकता | रिवॉर्ड्स |
|---|---|---|
| एन्थूज़ियास्ट (टीयर 1) | प्रोग्राम के दौरान लॉगिन करें | GTA$5,00,000 (72 घंटे में) + वॉरस्टॉक कैश एंड कैरी से फ्री Benefactor Turreted Limo (आर्मर्ड सेडान) |
| पैट्रन (टीयर 2) | कोई भी एक हीस्ट पूरा करें | GTA$10,00,000 (72 घंटे में) + NOOSE आउटफिट |
| कुल | दोनों टीयर मिलाकर | GTA$15,00,000 बोनस कैश + आर्मर्ड लिमो + NOOSE आउटफिट |
मैन्शन मालिकों के लिए विशेष उपहार: जो खिलाड़ी 18 जून से 13 जुलाई के बीच लॉगिन करेंगे, उन्हें 'द कोर्ट्ज़ सेंटर हीस्ट' रिलीज़ होने पर एक्सक्लूसिव गिफ्ट्स का एक क्यूरेटेड कलेक्शन मिलेगा ।
'द कोर्ट्ज़ सेंटर हीस्ट' GTA Online के लिए एक बहुत बड़ा कंटेंट माइलस्टोन है। यह गेम के लाइफसाइकिल के एक ऐसे समय में आ रहा है जब GTA 6 रिलीज़ होने वाला है । सक्रिय या वापस आ रहे खिलाड़ियों के लिए, Fine Art Collector Program हीस्ट के लाइव होने से पहले GTA$15 लाख बोनस कैश और एक फ्री आर्मर्ड व्हीकल पाने का एक सीधा रास्ता है
।
रॉकस्टार ने संकेत दिया है कि हीस्ट की संरचना, लूट और अतिरिक्त कंटेंट के बारे में और अधिक जानकारी लॉन्च से पहले के हफ्तों में साझा की जाएगी ।
Comments
0 comments