Multi-Cam Stories की मदद से क्रिएटर कई Meta ग्लासेज़ डिवाइसेज़ की फुटेज को एक ही स्टोरी में जोड़ सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन स्थितियों के लिए है जहां कई लोग एक ही पल को अलग-अलग नज़रिए से कैप्चर कर रहे हों। क्रिएटर इन क्लिप्स को एक साथ जोड़कर दर्शकों को एक इवेंट का मल्टी-एंगल व्यू दे सकता है ।
इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए ग्लासेज़ ओनर्स को अपने Instagram प्रोफाइल को Meta AI कंपैनियन ऐप (पहले Meta View) से कनेक्ट करना होगा। एक बार सेटअप हो जाने के बाद, वे 'Hey Meta, post a photo to Instagram' कहकर हैंड्स-फ़्री फोटो कैप्चर और शेयर कर सकते हैं ।
ये नए टूल्स स्मार्ट ग्लासेज़ को मेनस्ट्रीम कंटेंट क्रिएशन डिवाइस बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जो आम पलों को इंटरैक्टिव स्टोरीज़ में बदल देते हैं जिन्हें दर्शक सिर्फ़ देखते नहीं बल्कि एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।