व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में ट्रांसशिपमेंट के पांच अलग-अलग अनुमानों की समीक्षा की गई है । इसका दायरा बहुत बड़ा है:
यह अंतर अलग-अलग तरीकों और परिभाषाओं के कारण है कि किसे 'गैरकानूनी ट्रांसशिपमेंट' माना जाए। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार परिषद (सीईए) का अनुमान इससे कम, लगभग 34 अरब डॉलर के आसपास है ।
राजस्व का नुकसान: व्हाइट हाउस का अनुमान है कि इस चक्कर में अमेरिकी खजाने को हर साल 19 अरब से 26 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ता है ।
रिपोर्ट में 40 से अधिक देशों को इस नेटवर्क में शामिल बताया गया है। इनमें से कुछ उच्च जोखिम वाले देश इस प्रकार हैं :
ये देश या तो सीधे ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में काम करते हैं या फिर यहां माल को नए सिरे से दस्तावेज़ित किया जाता है ।
रिपोर्ट में तर्क दिया गया है कि ट्रांसशिपमेंट एक समन्वित सीमा-पार गतिविधि है, इसलिए कार्रवाई सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें शामिल पूरे नेटवर्क को लक्ष्य बनाया जाना चाहिए ।
रिपोर्ट के अनुसार, 2018 के बाद सेक्शन 301 टैरिफ ने चीन से सीधे अमेरिका जाने वाले निर्यात को कम करने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन अब यह ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क उस मेहनत पर पानी फेर रहा है । ट्रांसशिपमेंट कोई नई चीज़ नहीं है और वैश्विक व्यापार में पहले से मौजूद है, लेकिन व्हाइट हाउस का कहना है कि इसका पैमाना और चीनी कंपनियों का समन्वित प्रयास अमेरिकी टैरिफ नीति के लिए एक नई और बड़ी चुनौती है
।