यह खोज क्यों ऐतिहासिक है?
यह खोज हमारे सौर मंडल के बाहर किसी संभावित रहने योग्य दुनिया की तलाश के दशकों पुराने प्रयास में एक बड़ा मील का पत्थर है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि अभी तक जीवन (life) का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन यह ग्रह विस्तृत अध्ययन के लिए अब तक का सबसे अच्छा उम्मीदवार बन गया है ।