जब एजेंट Orbit का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें हर बार सब कुछ स्क्रैच से प्रोसेस करने की जरूरत नहीं होती। वे सटीक कॉन्टेक्स्ट को रिट्रीव कर सकते हैं। इसके चलते एजेंट्स 11 गुना तेजी से रिस्पॉन्स करते हैं और 4.5 गुना कम टोकन (यानी कम लागत) खर्च करते हैं ।
जब एआई एजेंट ऑटोनॉमस तरीके से कोड और प्रोसेस में बदलाव करने लगते हैं, तो सिक्योरिटी और कम्प्लायंस एक बड़ा सिरदर्द बन सकता है। Governance for Agents (प्राइवेट बीटा) एक नया एआई गवर्नेंस फ्रेमवर्क है जो खासतौर पर एआई एजेंट एक्टिविटी के लिए ऑडिटिंग, एक्सेस कंट्रोल और गार्डरेल्स पेश करता है। अब इंजीनियरिंग लीडर्स के पास यह विजिबिलिटी होगी कि एजेंट क्या कर रहे हैं, और वे एजेंट-ड्रिवन वर्कफ्लो में पॉलिसीज को लागू कर सकते हैं ।
लाइसेंसिंग की पेचीदगियों को खत्म करने के लिए GitLab ने Flex नाम का एक नया कमर्शियल मॉडल पेश किया है। यह मॉडल पारंपरिक सीट-बेस्ड सब्सक्रिप्शन और उपयोग के हिसाब से चार्ज होने वाले GitLab Credits को एक ही वार्षिक अनुबंध में समेट देता है ।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि संगठन बिना किसी नई बातचीत या कॉन्ट्रैक्ट बदलाव के, अपने खर्च को सीट्स, क्रेडिट्स और नए फीचर्स के बीच जरूरत के हिसाब से घटा-बढ़ा सकते हैं । GitLab की आधिकारिक प्राइसिंग पेज के मुताबिक, यह "एक वार्षिक प्रतिबद्धता" है जो संगठनों को "GitLab में अपने खर्च को अनुकूलित करने" की सुविधा देती है
।
ये चारों अपडेट GitLab की उस रणनीति का हिस्सा हैं जिसके तहत वह एआई-फर्स्ट DevSecOps प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है, जहां इंसानी डेवलपर और एआई एजेंट एक साथ मिलकर काम कर सकें।
Comments
0 comments